Site icon OmExpress

सुपौल भाजपा ने चीनी सामानों के बहिष्कार का किया आह्वान.

-: देश को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा त्रिवेणीगंज दुर्गा मंदिर के नजदीक चाईना निर्मित वस्तु का बहिष्कार करते हुए चाईना के वस्तु को आग के हवाले किया गया है।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने चाईनीज समान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया है।कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों को चीन ने धोखे के कारण शहिद होना पड़ा है।सैनिकों का पराक्रम ही था कि लड़ते हुए चीन के दूगने सैनिकों को मार गिराया।आज भारत विश्व मे चमकता हुआ सितारा है।भारत आंख में आंख डालकर किसी भी देश से बात करने का मादा रखता है।

हमलोग सभी भारत की जनता एकजुट होकर भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्राण तक न्योछावर करने के लिए तैयार हैं। हमलोग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के प्रति पूर्ण समर्थन और समर्पण है।हमलोग भाजपा के सभी लोग चीन निर्मित समान का बहिष्कार करने का संकल्प लें,और सभी लोगों को से अपिल है कि चीन निर्मित समान का बहिष्कार करें एवं हमलोग चीन निर्मित समान का बहिष्कार कर हम अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें।यही वीर शहिद सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद दिखे।

Exit mobile version