Site icon OmExpress

सुपौल में कोरोना का संदिग्ध

प्रशांत कुमार/सुपौल (ओम एक्सप्रेस ब्यूरों)

सुपौल में कोरोना का एक संदिग्ध मरीज मिलने से हङकंप मच गया हैं ।जिसे आनन फानन में डीएमसीएच रैफर कर दिया गया है।बाल संरक्षण ईकाई मुंबई द्वारा बाल श्रम में पकङे गये 14 साल के बच्चे को जब सुपौल बाल संरक्षण की टीम को सौंपा गया तो उसके बाद उसे जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया ।जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसमें कोरोना के लक्षण पाये जाने के बाद डीएमसीएच रैफर कर दिया है।

बाल संरक्षण के अधिकारी भाष्कर ने बताया कि दरसअल वो मुंबई से लाया गया है इसलिए शक के आधार पर उसकी चिकित्सीय जांच करायी गई।जिसके बाद उसमें कोरोना के लक्षण पाये जाने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रैफर कर दिया है।वही दिखावे के लिए सुपौल सदर में बनाये गये आईसोलेशन सेंटर में उस मरीज का ईलाज नही किया जा सका हैं जिस पर अस्पताल के डीएस अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि उस मरीज में कोरोना के स्पष्ट लक्षण नही मिले है लेकिन एहितियातन उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है।

Exit mobile version