Site icon OmExpress

सुपौल में खुद को पत्रकार बताने वाले पर केस दर्ज

-कोरियापट्टी के एक दुकानदार ने धोस दिखा रंगदारी में समान लेने की कि शिकायत

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-अपने को पत्रकार होने का धोस दिखा कर ठंडा पीना महंगा पड़ा तालीमी मरकज के एक स्वयंसेवक को।पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर केस दर्ज किया है।वही नकली पत्रकार ने भी आवेदन दिया है।दिए आवेदन में दुकानदार ने कहा है कि सोमबार की संध्या करीब 6 बजे जिले के जदिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोरियापट्टी चौक पर स्थित उनके जेनरल स्टोर पर में और मेरा नाती सोनू कुमार रहता है। दुकान पर दतुआ वार्ड 8 निवासी मो.पप्पू आलम और उनका चहेरा भाई मो आजाद दुकान पर आए और दो लीटर कॉल्ड ड्रिंक लिए जब मेरा नाती पैसा मांगा तो वे लोग बोला साले पहचानता नही पत्रकार हूं।लॉक डाउन में दुकान खोला है ये रंगदारी हुआ नही तो न्यूज में डालकर दुकान सील करवा देंगे ।हल्ला सुनकर मैं अपने दुकान पर आया तो मेरा भांजा ने पूरा घटना बताया कि यह आदमी पहले भी उधारी ले गया है वह भी पैसा नही दे रहा है और अभी का भी पैसा नही दे रहा है ।कह रहा है पत्रकार हूं रंगदारी समझो इस पर मैं उन्हें बोला भाई दुकान है समान मेरे घर नही बनता है पैसा दीजिए उसी पर मुझे भी गंदी-गंदी गाली देते हुए केस में फसाने का धमकी देने लगा । फिर पप्पू आलम ने गला में महाजन को देने के लिए गिनकर रखा 5000 हजार रुपया निकाल लिया।हल्ला सुनकर अगल-बगल के दुकान दार दौड़े उनलोगों को आते देख दोनों व्यक्ति मेरे नाती को मारपीट कर मोटरसाइकिल से भाग गये।

वही खुद को पत्रकार बताने वाले पप्पू आलम ने भी आवेदन देकर दुकानदार और अन्य के विरुद्ध गाली- गलौज व मारपीट और रुपये छिनने का केस दर्ज कराया है।
दिए आवेदन में कहा गया है कि एएसडीएम प्रमोद कुमार बिना मास्क पहने व्यक्ति का चालान काट रहे थे।एएसडीएम ने फोन कर उन्हें बुलाया ,जब एसडीएम जाने लगे तो बिभेष मंडल वगैरह ने उनके साथ मारपीट, गाली गलौज करते हुए रुपये छीन लिए।फिर एएसडीएम उन्हें जदिया थाना ले गए।
वही एएसडीएम प्रमोद कुमार ने किसी घटना से इंकार करते हुए कोरियापट्टी में बिना मास्क पहने लोगो से जुर्माना की बात अवश्य स्वीकारी लेकिन नकली पत्रकार से मारपीट की घटना पर अनभिज्ञता जाहिर की है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version