Site icon OmExpress

सुप्रिया हत्याकांड।। सुप्रिया के हत्यारे को फांसी दो,।

– वैशाली और समस्तीपुर के हर एक की जुबां पर बस यही नारा है।

समस्तीपुर , अनमोल कुमार / नीरज कुमार

सुप्रिया जिसके पिता श्री उमा ठाकुर जो एक काबिल शिक्षक है उन्होंने अनेकों छात्र छात्राओं को बुलंदी के शिखर पर पहुंचाया है वह आज टूट से गए हैं उनकी नन्हीं परी सुप्रिया जिसके लिए उन्होंने जो अरमान पाल रखे थे वह कुछ वहशी दरिंदों ने चूर चूर कर दिया। वह मां जो 14 वर्षों से अपनी फूल सी बेटी को सहेज रही थी उनका तो पूरा वागवान ही लुट गया।। ऐसा कुकर्मी अपराध करने दरिंदों को भी ऐसी सजा मिले जिससे कि वह कातिल और ऐसा गंदा सोचने वाले के मन में भी एक डर पैदा हो सके। कुछ युवाओं ने तो यह भी स्टेटमेंट दे डाला की प्रशासन की इसस विफलता को देखते हुए अब हमें ही कानून को अपने हाथों में लेना होगा। हमेशा से यह होता आया है की किसी बहू बेटी के साथ इस तरह का घटना होता है और प्रशासन इसे इग्नोर करता है इसी का कारण है की आज अपराधी बेखौफ अपराध करते हैं।। समस्तीपुर और वैशाली वासी सुप्रिया को अपनी बेटी मानते थे क्योंकि उनके पिता श्री उमा जी अपना सारा जीवन हमारी आपकी बच्चों को सवारने में लगा दिया है। चंदन कुमार ने यह तक कह डाला की सुप्रिया के कातिल को फांसी देने के लिए यदि जल्लाद नहीं मिलेगा तो मैं उसका भाई जल्लाद बन उसकी फांसी का लीवर खींचने को तैयार हूं।। इन जावाजो की सोच को के पी न्यूज़ सलाम करता है और इस खबर के माध्यम से वाह सरकार के आला अधिकारियों एवं न्यायपालिका से हाथ जोड़कर निवेदन करता है की सुप्रिया के कातिल को जल्द से जल्द फांसी हो।

Exit mobile version