Site icon OmExpress

सुबह तेरे कितने रूप

ग्रामीण और किसान अलसुबह उठेगे कोई बिडी पी लेगा, कोई कुल्ले कर लेगा, चाय दूध लेगे कुछ खाएंगे और खेत पर निकल जाएंगे। ग्रामीण युवा जो निखट्टू है वह अपना मोबाइल उठा फालतू में समय बर्बाद करेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति सुबह उठते से पहले घर का कुछ काम के साथ चाय पी लेगे फिर नहाना फ्रेश होना फिर तैयार होकर नाश्ता। छोटे ठेकेदार कांट्रैक्टर आदमी सुबह सबसे पहले नहायेगे, फ्रेश होंगे फिर चाय रोटी खा लेंगे अपना टिफीन उठाएंगे और काम पर निकल जाएंगे। शहर के शौकीन दुकानदार लेट रात सोते हैं इसलिए लेट उठेंगे और फिर आराम से अखबार पकड़ कर बैठ जाएंगे चाय नाश्ता चलता रहेगा फोन पर बातें चलती रहेगी घर की भी थोड़ी बातें होती रहेगी। शासकीय सर्विस वाले हैं बड़े आराम से उठेंगे न्यूज़ देखेगे अखबार पढ़ना चाय की चुस्की, नाश्ता और फोन पर बातें। अखबार बांटने वाला हाॅकर सुबह जल्दी उठ जाएगा और तुरंत तैयार होकर अखबार बाटे निकल जाएगा।
सबसे अच्छी सुबह वह है जब आप मुस्कुराते हुए उठे, पानी पिये, फ्रेश हो, भगवान के अगरबत्ती लगाए हैं कुछ भजन सुने फिर बढ़िया सा म्यूजिक, सुबह की सैर, योगा या कुछ एक्सरसाइज फिर और पूरे परिवार के साथ बैठकर चाय नाश्ता करें उस वक्त अखबार या मोबाइल ना हो। याद रहे सुबह की ताजी हवा दिल दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखती है।
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)

Exit mobile version