Site icon OmExpress

सूखे राशन की 125 किट वितरित समय पर की गई सेवा ही सार्थक : रांका

बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सूखे राशन की 125 किट वितरित की गई है। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा वार्ड 27 के पार्षद शिवचन्द पडि़हार, वार्ड 29 के भंवरलाल साहु, वार्ड 26 के रामदयाल पंचारिया व वार्ड 71 में तथा रिडमलसर में 25-25 राशन किट तथा वितरित की गई है। उक्त पार्षद आगे जरुरतमंदों को राशन किट वितरित करेंगे। पूर्व चैयरमेन रांका वितरण के दौरान कहा कि समय पर की गई सेवा ही सार्थक होती है।

सेवा कार्य जारी
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई गई। ट्रस्ट के खेळियों में पशुओं के लिए रोजाना टंकियों से पानी डलवाए जाने का कार्य भी लगातार जारी है। 40 किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है। सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। उक्त सेवा कार्यों में गणेश जाजड़ा, मनोज पारख, तेजाराम राव, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, पवन महनोत, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, पवन सुथार, संजय स्वामी, टेकचन्द यादव, बाबू सुथार आदि शामिल रहे।

Exit mobile version