Site icon OmExpress

सूडसर के ग्रामीणों ने चौपाल पर बैठकर की समस्याओं पर चर्चा

बीकानेर।रेलवे लाइन पर बन रहे अंडर ब्रिज पर चर्चा के लिए ग्रामीणों की बैठक एवं आंदोलन के लिए समिति का गठन।
सूडसर गांव की चौपाल पर सरपंच प्रतिनिधि तोला राम मेघवाल की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक कर रेलवे फाटक संख्या 237 व 238 के बीच बन रहे अंडर ब्रिज को रुकवाने तथा यह ब्रिज फाटक संख्या 238 पर बनवाने का निर्णय लिया। बैठक की जानकारी देते हुए रास्ता बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक कोडाराम भादू ने बताया कि आज की बैठक में सूडसर गांव के सभी मौजीज ग्रामीणों ने बैठक में भाग लेकर प्रस्तावित अंडर ब्रिज पर चर्चा की चर्चा की। बैठक में इस बात को गंभीरता से लिया गया कि यदि जिस जगह भी अंडरब्रिज बनना प्रस्तावित है यही अंडर ब्रिज बनता है तो न केवल टेऊ सूडसर के ग्रामीणों के लिए असुविधा होगी बल्कि इस रास्ते से आने जाने वाले सैकड़ों गांव के हजारों राहगीरों के लिए परेशानी पैदा हो जाएगी। जहां अंडर ब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है उसके दोनों और चढ़ाई है दोनों तरफ का पानी उसी जगह आकर ठहरेगा जिससे बरसात के समय रास्ता हो अवरुद्ध जाएगा। तथा ऊंचाई कम होने से बड़ी हो गई कल यहां से नहीं गुजर पाएंगे। इस अंडर ब्रिज से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहन आते जाते रहते हैं यह अंडर ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग 11 को राज्य राजमार्ग से जोड़ता है।

बैठक के बाद ग्रामीण जौनपुर ब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है वहां कार्यस्थल पर गये जहां अंडर ब्रिज का काम चल रहा है। ग्रामीणों ने वहां उपस्थित इंचार्ज से बात की तो उसने बताया कि आप रेल अधिकारियों से बात करें। रेल अधिकारियों से चर्चा करने पर सारी स्थिति स्पष्ट हुई। इस संबंध में आगे की कार्रवाई करने के लिए ग्रामीणों ने एक 7 सदस्य कमेटी का गठन किया जो कमेटी सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन देगी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उचित माध्यम से अपनी मांग सक्षम अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाएगी। समय रहते अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की बात नहीं मानी गई तो आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।

Exit mobile version