Site icon OmExpress

सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में मुख्यमंत्री गहलोत की चादर पेश

ख्वाजा की बारगाह में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान ने पेश की अशोक गहलोत की चादर

दरगाह के बुलंद दरवाजे पर अशोक गहलोत का पड़ा संदेश

810वें उर्स पर दी अजमेर वासियों और आए हुए जायरीनों को शुभकामनाएं

देश व प्रदेश में खुशहाली व भाईचारे के लिए मांगी दुआ

अजमेर।अजमेर में ख्वाजा साहब के 810वें उर्स के मौके पर चादर पेश होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चादर पेश की गई। इस दौरान बुलंद दरवाजे पर उनका संदेश भी पढ़ा गया। वहीं देश व प्रदेश की खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। ख्वाजा गरीब नवाज के 810वें उर्स के मौके पर शनिवार को राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानूखान बुधवाली मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भेजी गई चादर दरगाह में पेश की गई। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। मुख्यमंत्री गहलोत की चादर पेश करने के बाद राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने बुलंद दरवाजे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में गहलोत ने अजमेर जिला प्रशासन अजमेर वासी तथा मेले में आए हुए जायरीनों को शुभकामनाएं भी दी।

Exit mobile version