Site icon OmExpress

सूरतगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में अचानक वॉल्टेज बढ़ने से जले बिजली उपकरण

ट्रांसफार्मर की अर्थिंग फेल होने से घरों में जल गए फ्रीज टीवी, ग्रामीणों ने पंचायत पर किया प्रदर्शन

बीकानेर।सूरतगढ की ग्राम पंचायत देइदासपूरा में ट्रांफार्मर की अर्थिंग फेल होने के कारण लोगो के घरों में लगे लाखों रुपये बिजली उपकरण जल गए। जिससे ग्रामीणो में डिस्कॉम के प्रति काफी आक्रोश है। घटना के बाद ग्रामीणो ने विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।_

सूचना के बाद डिस्कॉम के ग्रामीण JEN अशोक डूडी मौके पर पंहुचे और ग्रामीणो से समझाइश की। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने लाइनमैन को हटाने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान ग्रामीण शिशपाल, संदीप, मांगीलाल, छैलू सिंह, वेदप्रकाश और राजेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।_

Exit mobile version