Site icon OmExpress

सूरतगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग के कार्मिकों पर फूल बरसा कर स्वागत

सूरतगढ़। रंग महल चेक पोस्ट पर पूर्व विधायक गंगाजल मील ने स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग के कार्मिकों पर फूल बरसा कर स्वागत किया और हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गंगाजल मील ने कहा कि नोबल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के इस दौर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और सफाई विभाग के कार्मिक अपनी जान की परवाह ना करते हुए अपना फर्ज निभा रहे हैं।

इसलिए यह सभी सम्मान के हकदार हैं। इस अवसर पर वार्ड पार्षद महेंद्र गोदारा ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स के कारण सभी लोग सुरक्षित हैं और अपने घरों में रह रहे हैं। इसलिए हमें कोरोना वॉरियर्स का सम्मान जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर उप निरीक्षक रूपाराम जाखड़, नर्स ग्रेड प्रथम हेतराम खुड़िया, चंद्रभान, ओम प्रकाश, डॉक्टर जितेंद्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version