Site icon OmExpress

सूरतगढ़ से उड़ान भर मोगा में विमान जमीन पर आकर गिरा, पायलेट अभिनव चौधरी शहीद

जयपुर ( ओम एक्सप्रेस )। विमानों के7 दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं| जहां एक बार फिर ऐसी ही एक खबर सामने आई है| पंजाब के मोगा में बीती देर रात भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद जहां विमान आग में तब्दील होकर मलबा बन गया तो वहीं विमान को उड़ा रहे पायलट अभिनव चौधरी ने अपनी जान गवां दी| भारतीय वायुसेना की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और इसी वक्त यह दुर्घटना का शिकार हो गया| वायुसेना ने इस दुर्घटना में अभिनव चौधरी को गवां देने पर जहां दुःख व्यक्त किया है वहीं उनके शोकाकुल परिवार को हिम्मत बंधाई है| इधर, इसी के साथ भारतीय वायुसेना की तरफ से दुर्घटना की जांच के आदेश जारी किये गया हैं| यह पता लगाने को कहा गया कि अचानक यह हादसा कैसे हो गया? आपको बतादें कि इसी तरह इससे पहले भी कई मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और पायलटों को अपनी जान गंवानी पड़ी है| वायुसेना बहुत लम्बे समय से इन मिग-21 विमानों का इस्तेमाल कर रही है|

” मेरठ के रहने वाले थे पायलट अभिनव चौधरी ” ….

अभिनव चौधरी का व्यक्तित्व काफी उम्दा बताया जाता है| अभिनव चौधरी मेरठ के रहने वाले थे| उनका परिवार लंबे समय से मेरठ में ही रह रहा है| अब अभिनव चौधरी की मौत की खबर आते ही परिवार पर दुख का कहर टूट पड़ा है| परिवार के लोग और अभिनव को जानने वाले उनके दुनिया से चले जाने की घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं| अभिनव की 25 दिसंबर 2019 को ही शादी हुई थी|

” दहेज में भी एक रुपया लेकर की थी शादी “…

अभिनव के विचार दहेज के खिलाफ थे| जब उनकी शादी तय हुई तो उन्होने दहेज लोभियों को करारा तमाचा जड़ा था| युवा अधिकारी ने दहेज को इंकार कर पूरे समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया था| अभिनव ने दहेज़ की रस्म पर सिर्फ एक रुपया लेकर शादी की थी| बतादें कि, अभिनव चौधरी का चयन एनडीए में हुआ था| जिसके बाद उन्होने हैदराबाद के एएफए में वायुसेना की ट्रेनिंग पूरी की थी|

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दुःख जताया….

Exit mobile version