Site icon OmExpress

सूरत टेक्सटाइल पैकेजिंग एसोसिएशन कार्यकारिणी का स्नेह मिलन आयोजित



-संगठन से जुड़े कई मुद्दों एवं सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा


सूरत,। सूरत टेक्सटाइल पैकेजिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी का मंगलवार को यूएम रोड पर स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष कन्हैयालाल सांड ने संस्था के सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा करते हुए संस्था में पैकिंग व्यापार से जुड़े अधिक से अधिक व्यापारियों को सदस्य बनाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष विनोद जैन ने संस्था की वेबसाइट की प्रगति के बारे में बताते हुए आय और खर्च का विवरण, बैंक अकाउंट, संस्था का रजिस्ट्रेसन के बारे में विस्तार से बताया।
सचिव ओम प्रकाश गोयल ने संगठन में ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जोड़ने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। गोयल ने बताया कि कार्यकारिणी में नए सदस्य के रूप में नरेंद्र अग्रवाल,शिवनाथ सैनी व सुरेश बंसल को शामिल किया गया है। सह सचिव विजय जैन, कोषाध्यक्ष सुनित जैन,परेश पटेल, आशीष जैन, मिलाप बोथरा,
निर्मल भाई, कन्हैयालाल
पेड़ीवाल,गोपाल पेड़ीवाल ,अमित जैन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान सघन रूप से चलाने पर जोर दिया।मीटिंग का संचालन ओमप्रकाश गोयल ने किया।

Exit mobile version