Site icon OmExpress

सूरत पुलिस ने गंगाशहर के युवक को सट्टे ओर शराब के अवैध कारोबार में लिप्त होने से गिरफ्तार किया

बीकानेर/ सूरत । गंगाशहर के युवक को गुजरात पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया है। सूरत के वेसू स्थित सुकुन रेजीडेंसी निवासी 35 वर्षीय मुकेश छाजेड़ के फ्लैट में पुलिस ने रेड मारी थी। रेड के दौरान उसके घर में छोटा बार ही मिला। जानकारी के अनुसार यहां 35 बोतल शराब की मिली। वहीं रेड में आरोपी ऑनलाइन सट्टा करवाते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार गुजरात में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद उसके पास करीब पचास हजार कीमत की शराब मिली। पूछताछ में पता चला कि दिल्ली निवासी सन्नी उसे शराब सप्लाई करता है।

आरोपी शराब का शौकीन है, हर रोज आधी बोतल पीता है। वहीं बीकानेर निवासी बुकी सुरेश से उसने मास्टर आईडी ले रखी है। इस आईडी से वह अपने ग्राहकों को तीन पत्ती, फुटबॉल, केशीनो, फिशिंग व क्रिकेट पर सट्टा करवाता है। सूरत पुलिस ने आरोपी को रविवार रात मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन दिल्ली के सन्नी की तलाश जारी है। वहीं सट्टे के सरगना तक भी पुलिस पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि आरोपी गंगाशहर का मूल निवासी है। सूरत में उसके प्लास्टिक बैग का भी व्यापार है।

Exit mobile version