Site icon OmExpress

सेन्टसॉल्जर पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया


जयपुर।सी -स्कीम स्थित सेन्टसॉल्जर पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम मेंसम्मानीय अतिथि गण विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, माननीय सरदार अजयपालसिह जी, विद्यालय प्रबधन समिति कोषाध्यक्ष , माननीय सरदार जसबीरसिह जी, गुरु नानक देव सत्संग सभा शिक्षा बोर्ड जनरल सचिव , माननीय सरदार बलदेव सिंह जी, भूतपूर्व विद्यालय प्राचार्या माननीयागुरबीर कौर कोहली ,माननीया एच . के . राणा,माननीया गीता शोलापुरकर, उप प्राचार्या माननीयादीप्ति चौधरी , भूतपूर्व कॉलेज प्राचार्या माननीया अंजू कंसल, विद्यालय प्राचार्या माननीयासोनल शर्मा, एवं कॉलेज प्राचार्या माननीयाशुभा शर्मा उपस्थित रहे।
सभीअतिथिगण सदस्यों का शॉलपहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया ।
यह हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव का विषय रहा कि सभी भूतपूर्व प्राचार्या व उप प्राचार्या को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के तहतूतंबोला , पेपर फोल्डिंग डांस,म्यूजिकलचेयर, बेलूनहॉल्डिंग खेल ,स्ट्रा और ऑलपिनगेम्सआदि प्रतियोगिताएँ रखकर कार्यक्रम को आनंदमय बनाया । विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अधिक उल्लासमयी बनाने के लिए डाँस व अन्त्याक्षरीखेला गया।
माननीय सरदार अजयपाल सिंह जी व माननीय सरदार जसबीर सिंह जी ने विद्यालय परिवार को उपहार देकर सम्मानित किया एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देकर अनुगृहीत किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सोनल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व शिक्षकगाणों का आभार व्यक्त कर शिक्षक दिवस की बधाई दी।

Exit mobile version