जयपुर,सेन्ट सोल्जर पब्लिक स्कूल एवं सेन्ट सोल्जर पी. जी. बालिका महाविद्यालय, सी -स्कीम में 75 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सरदार अजय पाल सिंह जी, भूतपूर्व अध्यक्ष, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड एवं अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एन .सी.सी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मान में सलामी दी गई। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों माननीय सरदार जसबीर सिंह जी, कोषाध्यक्ष विद्यालय, प्रबंधन समिति, माननीय सरदार राजेन्द्र सिंह जी सेठी, अध्यक्ष, राजस्थान सिख बोर्ड, को ग्रीन गोल्ड से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय व महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत लोक नृत्य के साथ संविधान की उद्देशिका तथा देशभक्ति की मनमोहक झाँकियां प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि माननीय सरदार अजय पाल सिंह जी ने देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदो का सम्मान, उनके मूल्यो को जीवन मे अपनाने के लिए अभिभावकों से बच्चो को सीख देने का आग्रह किया। माननीय सरदार जसबीर सिंह जी ने समाज, मानवता, कर्तव्य व अधिकारो के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सोनल शर्मा द्वारा सभी अतिथियों व आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभी आगंतुक अतिथियों व अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।