Site icon OmExpress

सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस

बीकानेर। सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया । विद्यालय की इंचार्ज व शिक्षिकाएँ सभी बच्चों को चौपड़ा कटला स्थित पुलिस चौकी लेकर गयी । पुलिस अधिकारी सुशिल विश्नोई ने राजस्थान पुलिस आचार संहिता के विषय में जानकारी दी । उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस चौकी व पुलिस स्टेशन के विषय में बताया व पुलिस के समाज के प्रति कर्त्तव्य व जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया । बच्चों ने पुलिस की वेशभूषा , उनकी कर्तव्यनिष्ठा व अनुशाशन के बारे में भी जाना।

सभी ने ‘ऑनड्यूटी ‘ पुलिस अधिकारी सुशिल विश्नोई से हाथ मिलाया व उनके पैर छूकर उनके प्रति अपना सम्मान जताया । बच्चों ने सर पर हाथ रख कर ‘जय हिन्द’ का नारा भी लगाया । डॉ. नीलम जैन ने बताया कि इस आयोजन से बच्चों में अपने राष्ट्र के प्रति जागरूकता आई व उन्हें प्रोत्साहन मिला कि वे भी पुलिस बनकर अपने देश के प्रति अपना कर्त्तव्य निभा सकते हैं व इस समाज को भ्रष्टाचार व बुराइयों से बचा सकते हैं ।

बच्चों ने सीखा कि किस तरह हर समय दिन-रात २४ घंटे अपनी ड्यूटी पर तैनात रहकर देश कि रक्षा करना व इसके प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाना पुलिस का परम कर्तव्य है। इसी के साथ बच्चों ने १०८ एम्बुलेंस के बारे में भी अधिकारी इरफ़ान खान जी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि हर समय उनकी टीम एम्बुलेंस के साथ तैनात रहती है कि कभी भी कोई भी दुर्घटना घटे तो तुरंत बताएँ, वे उसी क्षण सहायता के लिए आ जाएंगे ।

Exit mobile version