Site icon OmExpress

सेमूनौ इंस्टिट्यूशन में अनोखा पेड़ व भोलाराम के जीव का बाल नाटक का होगा मंचन


बीकानेर । रानी बाजार स्थित सेमूनौ इंस्टीट्यूशन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से क्यूरीयो चिल्ड्रेन्स थिएटर जयपुर द्वारा कथावाचन के प्रयोग के साथ बाल लोकनाटय की प्रस्तुति होगी । जिसमे संगीत और नाटकीयता के प्रयोग के जरिए प्रियदर्शीनी मिश्रा के निर्देशन में नाटक अनोखा पेड़ का प्रदर्शन होगा । फेस्टिवल डायरेक्टर और क्यूरीयो जयपुर के गगन मिश्रा ने बताया की रचनाकार बोरुंदा के पद्मश्री विजयदान देथा की बाल लोककथा अनोखा पेड़ पर आधारित लोक नाटक की प्रस्तुति होगी। सेमूनौ की संस्थापक डॉ. नीलम जैन ने बताया की इस कार्यक्रम में सेमूनौ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा व्यंग लेख हरिशंकर परसाई द्वारा लिखी भोलाराम के जीव का नाटक मंचन भी रहेगा। इस राष्ट्रीय बाल नाटयोत्सव के मुख्य अतिथि श्री हरीश बी. शर्मा होगे।

Exit mobile version