Site icon OmExpress

सेवाकार्यों के लिए भामाशाह रांका हुए सम्मानित

बीकानेर। कोरोनाकाल में अभूतपूर्व सेवाओं के लिए नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका का गुरुवार को सम्मान किया गया। भामाशाह महावीर रांका ने बताया कि विपदा के इस दौर में जरुरतमंद की सेवा करना सच्ची सेवा है। आयोजन से जुड़े चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि ऑक्सीजन बैंक सहित अनेक सेवाओं के लिए भामाशाह रांका का सम्मान किया गया है। संस्था सखा संगम के तहत आयोजित इस सम्मान समारोह में बृजगोपाल जोशी, राजाराम स्वर्णकार, राजेश मिढ्ढा, राजकुमार कल्ला, मंगलचन्द रंगा, नारायणदास रंगा, पुनीत अरोड़ा, शशांकशेखर जोशी, गौरीशंकर आचार्य, आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version