Site icon OmExpress

सेवादल द्वारा केन्द्र सरकार के षडयंत्र विरुद्ध किया सद्बुद्धि यज्ञ

सीकर, 26 जुलाई। कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा षडयंत्र रचकर की जा रही लोकतंत्र की हत्या करने के खिलाफ सद्बुद्वि यज्ञ किया गया।कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटङ ने बताया कि पुरे देश में केन्द्र सरकार की षडयंत्र निति द्वारा लोकतंत्र से चुनी सरकारों को पहले कर्नाटक, मध्यप्रदेश की गिराने का काम किया ओर अब राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। इन्हीं कारणों के आहत मे आकर आज सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की केन्द्र सरकार के विरुद्ध सद्बुद्वि यज्ञ किया गया। अगर केन्द्र सरकार को लोकतंत्र बनाये रखने की सद्बुद्वि नहीं आई तो सेवादल सङको पर उतरेगी।सद्बुद्वि यज्ञ में किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र गिठाला, एडवोकेट सुरेश भास्कर, सेवादल तहसील प्रभारी रविकांत तिवारी, प्रभारी इस्लामूद्दीन खोकर, बर्मन सिहाग,पार्षद महेन्द्र जाखङ, राध्येश्याम पारीक, महावीर जांगीङ, जीतु भोजासर, गोविन्द जेदिया, एडवोकेट हरफुल खीचङ, सुखवीर सिंह उपस्थिति रहे।

Exit mobile version