Site icon OmExpress

सेवादल ने नरेगा श्रमिकों को मास्क वितरण कर, उनके साथ किया श्रमदान

नेछवा(सीकर), 20 मई।
उपखंड लक्ष्मणगढ़ की पंचायत समिति नेछवा में कांग्रेस सेवादल द्वारा नरेगा श्रमिकों को मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर मजदूरों के साथ श्रमदान किया।

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटङ ने बताया की आज नेछवा ग्राम पंचायत में तहसील प्रभारी इस्लामूद्दीन खोखर व गोविन्द जेदिया के नेतृत्व में नरेगा श्रमिकों को मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। गौरतलब है कि सेवादल नरेगा श्रमिकों के साथ श्रमदान कर श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होकर श्रमिक समस्या हल करने का अभियान जारी किया है। इस अभियान में श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को पंचायतीराज मंत्री सचिन पायलट को कांग्रेस सेवादल अवगत करायेगा। पंचायतराज मंत्री सचिन पायलट ने नरेगा श्रमिकों की मजदूरी बढाने तथा उनकी अन्य समस्याओं निराकरण हेतु पूर्व में भी केन्द्र सरकार से मांग की गई थी तथा एक बार पुनः नरेगा श्रमिकों की समस्याओं निराकरण करने हेतु पायलेट साहब को आग्रह किया जायेगा। जिला सेवादल जिले के समस्त ग्राम पंचायत के सरपंचो से आग्रह करता है की अपनी अपनी ग्राम पंचायत में नरेगा कार्ये धरातल पर शुरू करें।

इस मौके पर नन्दु सिंह शेखावत, कैलाश शर्मा, वकील सांखला, इसाक बठोठ, दिनेश पुजारी, आसिफ गोरी उपस्थिति थे।

Exit mobile version