Site icon OmExpress

सेवादल व एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष का जिला सेवादल ने किया स्वागत

सेवादल व एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष का जिला सेवादल ने किया स्वागत

सीकर। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत व एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी रविवार को सीकर पहुंचे। जहां सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटङ के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस पर पहुंचकर उनका सुत की माला तथा दुपट्टा व गांधी टोपी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत सर्किट हाउस में पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से संगठन कार्य और कांग्रेस सदस्य अभियान की चर्चा की। इस दौरान मीडिया से भी रुबरु हुए। इस मौके पर सेवादल जिला कम्युनिकेशन को-आॅर्डिनेटर संदीप ओला,सेवादल जिला सचिव बन्टी शर्मा,सेवादल धोद विधानसभा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा,सेवादल जिला दल जगत प्रभारी रफीक मुगल,राधेश्याम पारीक,एडवोकेट राकेश सिहाग,बाल कल्याण समिति सदस्य वकील सांखला,हरीराम ढाका,महेश खीचङ सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version