Site icon OmExpress

सेवादल सीकर ने किया नेछला गांव में सामग्री का वितरण

-सेवादल ने मन मिले तो अन्न मिले,अन्न मिले तो जीवन चले कार्ये को अनेक गांवो में किया

नेछवा/लक्ष्मणगढ़,02 मई।
कोरोना वैश्विक महामारी लाॅकडाउन में सेवादल द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान मन मिले तो अन्न मिले,अन्न मिले तो जीवन चले कार्यक्रम की शुरुआत कल मजदूर दिवस पर की गई। इसी अभियान के तहत सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा आज उपखंड के नेछवा तथा लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सक्षम भामाशाहओं से राशन सामग्री इकट्ठा कर जरुरतमंद परिवारों को वितरण करने का कार्ये किया गया।

*कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटङ* ने बताया की आमजन जनता में जागरुकता लाने के लिए जिले में कांग्रेस सेवादल द्वार सक्षम भामाशाहओं से भोजन राशन सामग्री दान लेकर जरुरतमंद मजदूरों को वितरण करने का जागरूकता अभियान मन मिले तो अन्न मिले,अन्न मिले तो जीवन चले कार्यक्रम चलाया गया है।

इसी अभियान के तहत आज नेछवा के भामाशाह अशोक रंणवा,नाथु खान किलानिया,जावेद ठेकेदार,शंकरलाल जेदिया से भोजन राशन सामग्री मांगकर इकट्ठा किया गया। भामाशाह द्वारा दान राशन सामग्री को सेवादल कार्यकर्ताओं की दो अलग-अलग टीमों द्वारा क्षेत्र के जरुरतमंद परिवारों को वितरण किया गया।

वितरण का कार्ये सेवादल कार्येकर्ता तहसील प्रभारी इस्लामूद्दीन खोकर,गोविन्द जेदिया,आसिफ गोरी तथा दुसरी टीम कृष्ण जाखङ,दिनेश पुजारी बठोठ,वकील सांखला, रविकांत तिवारी शिवकरण वर्मा,महावीर जांगीङ,संजीव भानुका तथा जीतु भोजासर द्वारा किया गया।

Exit mobile version