Site icon OmExpress

सेवा को मिला राज्यस्तरीय सम्मान
मेरा ये सम्मान बीकानेर को समर्पित :पचीसिया

बीकानेर।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर द्वारा अलवर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर केबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व कारागार मंत्री राजस्थान सरकार टीकाराम जूली, जिला प्रशासन अलवर द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया का राज्य स्तर पर सम्मान किया गया । यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु मिला । पचीसिया ने बताया कि मुझे मिला यह सम्मान मैं अपने बीकानेर के नाम करता हूं । नर सेवा नारायण सेवा के समान होती है ओर ईश्वर की विशेष कृपा से ही प्राणीमात्र में सेवा के भाव उत्पन्न हो पाते हैं । साथ ही अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सभी युवाओं को यह सन्देश देना चाहूंगा कि अपने से बड़ों का सम्मान करें और अपने माता पिता को हर वो सुख प्रदान करे जिसका वो अधिकार रखते हैं तभी सही मायने में सेवा आपके जीवन में परिलक्षित हो पाएगी ।

Exit mobile version