Site icon OmExpress

सैनिटाइजर मशीन भेंट की

बीकानेर।बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया की प्रेरणा से अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद व केसरिया हिंदू वाहिनी की जिला अध्यक्ष सुश्री चंचल जाजड़ा द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गंगाशहर रोड में सैनिटाइजर मशीन भेंट की गई ।चंचल जाजड़ा ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स के रूप में कार्य कर रहे बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया की प्रेरणा से सैनिटाइजर मशीन भेंट की गई है ।

भारतीय स्टेट बैंक गंगा शहर रोड शाखा के शाखा प्रबंधक अजीत सिन्हा एवं कर्मचारियों द्वारा धैर्य और पूर्ण एडवाइजरी की पालना करते हुए बैंकिंग कार्य संपादित किए जा रहे हैं और इस मशीन के लग जाने से संक्रमण का खतरा भी कम होगा और बैंक में आने वाले ग्राहकों को सैनिटाइजर करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी की भी आवश्यकता नहीं रहेगी । इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया शाखा प्रबंधक अजीत सिन्हा विशेष सहायक तिलक राज शर्मा एवं अभिमन्यु जाजड़ा आदि उपस्थित हुए ।

Exit mobile version