Site icon OmExpress

सैन समाज का निशुल्क घुटना ऑपरेशन शिविर आज

बीकानेर। बीकानेर सैन समाज की ओर से 11 मई 2022 बुधवार को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में गौरी शंकर मारू ‘मल्लू सा’ स्मृति

निशुल्क घुटना ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमे101 लोगों के घुटनों का ऑपरेशन किया जाएगा। इस दौरान सैन समाज के 75 वर्ष से ऊपर आयु के वरिष्ठ जनों का अभिनंदन किया जाएगा। 

शिविर के मुख्य आयोजक शम्भू मारू ने बताया कि इस शिविर में सभी  जांचे निशुल्क की जाएगी। एक्सरे की शॉफ्ट कॉपी मरीज को निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। ऑपरेशन योग्य मरीजों को भर्ती किया जाएगा। डॉ. पंकज मोहता सभी ऑपरेशन करेंगे। ऑपरेशन के बाद दवाएं भी निशुल्क दी जाएगी। मारू ने बताया कि जबतक मरीज भर्ती रहेंगे, तब तक दोनों समय का भोजन, चाय, नाश्ता भी निशुल्क दिया जाएगा।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनासर के पूर्व सरपंच शंकर लाल चौहान करेंगे। बीकानेर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व पार्षद राजकुमारी मारू और  द ब्यूटी के ओमप्रकाश कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।  कार्यक्रम के पश्चात सहभोज होगा।

Exit mobile version