Site icon OmExpress

सोनभद्र रेनुकूट वन प्रभाग में अवैध बालू खनन के साथ लकड़ी की तस्करी जोरों पर

सोनभद्र(विंध्याचल मंडल प्रभारी विजय साहनी )।सोनभद्र रेनुकूट वन प्रभाग में अवैध बालू खनन जोरों पर हमेशा ही रहा है।लेकिन अब बालू खनन के साथ-साथ जंगल की लकड़ियों की कटान और बेचने की प्रक्रिया भी जोर पकड़ रही है। जिसमे बहमूल्य लकड़ी खैर की तस्करी का मामला सामने आया है।

तस्कर विभिन्न वन रेंजों के जंगलों से कीमती पेड़ खैर की कटान कर उसे जलौनी के परमिट व अन्य प्रजाति की परमिट की आड़ में अवैध तरीके से महानगरों को सप्लाई कर के मोटी रकम कमा रहे। इसकी पुष्टि लगातार जंगलों में बरामद हो रहे खैर के बोटों से हो रही है। अभी दिन पहले जरहा फिर बभनी रेंज के सुंदरी अब दुद्धी रेंज के हाथीनाला में खेर के दर्जनों पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने दर्जन भर पेड़ो के बनाये गए करीब तीन दर्जन से अधिक बोटों को शनिवार जंगल से बरामद कर रेंज कार्यालय ले आये। लकड़ी को जब्त करते हुए जहां विभाग ने अज्ञात तश्करो के खिलाफ केस किया है तो वहीं हाथीनाला थाने में तहरीर देकर पुलिस द्वारा तश्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
तश्करो ने नवागत रेंजर को दर्जन भर खैर के पेड़ को कटान कर सलामी दी है। अब लोगों की निगाहें नवागत रेंजर जबर सिंह पर कि ये कैसे अवैध कटान पर अंकुश लगाते है। वही डीएफओ स्वतंत्र श्रीवस्तव ने बताया कि कटान स्थल के 1000 मीटर के त्रिज्या रेंज में एसडीओ को जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Exit mobile version