Site icon OmExpress

सोनार के घर सोना लूट कर भागे 3 आरोपियों को पुलिस ने किया काबू

बीकानेर।बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पास स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूटपाट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है। यह तीनों युवक अब नयाशहर पुलिस की गिरफ्त में है और सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने घटना के तुरंत बाद आला अधिकारियों को नाकाबंदी के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही एक विशेष टीम को इनकी लोकेशन के आधार पर तैनात किया गया। पता चला कि यह लोग किस दिशा में व कहां भाग रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार इनकी पहचान की गई। सीओ सीटी सुभाष शर्मा ने इस टीम के साथ तय रणनीति से युवकों को दबोच लिया।

क्या है घटना

मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जम्भेश्वर नगर में एक आशाराम सोनी की दुकान पर तीन लुटेरों ने हमला किया और वहां से सोना व चांदी के जेवर उठा लिए। बंदूक तानकर आशाराम को किनारे कर दिया और शो केस का कांच तोड़कर सामान उठा लिया। इस दौरान एक फायर भी किया गया, जो आशाराम के पास से होकर निकला। इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संभावित अपराधियों के फोन लोकेशन ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version