Site icon OmExpress

सोनो:प्रवासियों की सुख सुविधाओं व उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए सजग रहना मेरा संकल्प है: मुखिया-अजय कुमार सिंह

एकांतवास केंद्र के संचालन में प्रवासियों के खाने-पीने की सर्वोत्तम व्यवस्था। साफ-सफाई,केंद्र को सेनिटाइज करने में सीआरपीएफ कैम्प के अधिकारियों व जवानों की बड़ी भूमिका।

जमुई(मुकेश कुमार) – ओम एक्सप्रेस जमुई जिले के सोनो प्रखंड के महेश्वरी पंचायत मुख्यालय में पंचायत के हर दिल अजीज,सौम्य स्वभाव के धनी युवा मुखिया अजय कुमार सिंह की देख-रेख में लॉक डाउन के प्रथम चरण से ही क्षेत्र की आम जनता के कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क,सेनिटाइजर, साबुन के साथ-साथ असहाय वर्ग के लोगो के बीच राशन के लिए खाद्यान का वितरण करने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है।इस नेक कार्य में महेश्वरी स्थित सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों द्वारा भी बढ़ चढ़कर राहत सामग्री के वितरण में अहम भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।

बताते चलें कि पिछले दिनों उक्त पंचायत मुख्यालय में गुजरात प्रांत से आए प्रवासियों के दल में शामिल बच्चों,महिलाओं सहित पुरुषों के लिए स्थानीय मुखिया अजय सिंह व सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों द्वारा उनके खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई।इस दौरान उन्हें फेस मास्क,सेनिटाइजर,साबुन व बच्चों के लिए बिस्कुट की व्यवस्था की गई।उक्त व्यवस्था से एकांतवास केंद्र में रह रहे लोगों द्वारा की गई व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के मुखिया व सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों की जमकर तारीफ की गई।भले ही एक वेब पोर्टल के प्रतिनिधि के द्वारा उक्त व्यवस्था के विरुद्ध शिकायतों की पोस्ट सार्वजनिक की गई।लेकिन वर्तमान हालात में पंचायत के मुखिया व सीआरपीएफ के द्वारा मुहैया कराई गई व्यवस्था की तस्वीर उपर्युक्त संवाद की सत्यता को उजागर करती हैं।पूर्वाग्रह से ग्रषित ग्रामीण राजनीति को समाज सेवा के क्षेत्र में मिश्रण करना कतई उचित प्रतीत नहीं होता हैं।यह उक्त क्षेत्र के उत्साही युवाओं व प्रबुद्ध ग्रामीणों का मानना हैं।फिलवक्त में उक्त पंचायत में स्थानीय मुखिया के द्वारा किये गए नेक कार्यो की सर्वत्र भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही हैं।

गौरतलब है कि पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह को कोरोना योद्धा के सम्मान से भी एक नामी गिरामी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है।इस संबंध में मुखिया अजय सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा मेरा परम धर्म है।पंचायत की आम जनता मेरे परिवार जैसे है,संकट की इस घड़ी में निरीह वर्ग के लोगो की सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है।उन्होंने सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों को साधुवाद देते हुए कोरोना संकट की इस घड़ी में ” मसीहा ” की उपमा देते हुए उनसभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version