Site icon OmExpress

सोशल मिडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में दो गिरफ्तार*

जयपुर । चुरू जिले की राजगढ़ व सुजानगढ़ पुलिस ने रविवार को सोशल मिडिया पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। चुरू एसपी श्रीमती तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार प्रजापत (52) थाना राजगढ़ के वार्ड न. 30 का रहने वाला है।
एसपी चूरू तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रविवार को चूरू पुलिस के वाट्सएप्प हैल्प लाईन नम्बर पर जानकारी मिली कि कस्बा राजगढ़ में कृष्ण कुमार प्रजापत फेसबुक व वाट्सएप्प पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला वीडियो डालकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिष कर रहा है। इससे पहले आज थाना सुजानगढ द्वारा 1 अन्य को इसी कृत्य के चलते गिरफ्तार किया था।

जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर नजदीकी निगरानी जारी है। सोशल मिडिया के माध्यम से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिष करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version