Site icon OmExpress

सोशल मीडिया की फेक न्यूज से उड़ी लोगों की नींदे

OmExpress 7 Years

-मुकेश पुनिया-
बीकानेर। कोरोना आपदा के संकटकारी दौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फेक न्यूज रिपोर्टरों ने आमजन की हवाईया उड़ी रखी है। शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर किसी फेक रिपोर्टर ने न्यूज वायरल कर दी कि बीकानेर में कोरोना संक्रमितों की बढती तादाद को देखते हुए रविवार से एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जायेगा और इसके लिये जिला कलक्टर ने राज्य सरकार को अनुषंशा पत्र भेजा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस फेक न्यूज के बाद लोगों में हलचल सी मच गई। न्यूज की पुष्टि करने के लिये लोगों ने मीडिया वालों को कॉल करने शुरू कर दिये,वहीं दुकानदारों और व्यापारियों में संशय की लहर फैल गई। जबकि यह न्यूज पूरी तरह फेक थी,जिला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार अनुशंषा पत्र राज्य सरकार को नहीं भेजा गया और ना ही बीकानेर में फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी है।

इसे लेकर जिला कलक्टर ने शनिवार सुबह एक आदेश जारी कर कहा कि जिले में फिर से लॉकडाउन किए जाने की खबरें भ्रामक है और ऐसी खबर फैलाने वाले के विरुद्ध शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि लॉकडाउन की वायरल हो रही खबर फेक न्यूज़ है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। यह पूरी तरह से भ्रामक समाचार है । संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बीकानेर में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। जो भी रोगी अब तक मिले हैं उनसे संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और सैंपल जांच का काम किया जा रहा है। बीकानेर में लॉक डाउन करने की कोई योजना नहीं है इस संबंध में जो भी खबर फैलाई गई है वह पूरी तरह से निराधार और झूठ है। पुलिस के साइबर विभाग को यह फेक न्यूज़ वायरल करने वाले अकाउंट का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं, फिलहाल जांच जारी है और संबंधित व्यक्ति का पता लगते ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना और जनसंपर्क उपनिदेशक विकास हर्ष को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version