Site icon OmExpress

‘सोशियल मीडिया टीम का राजस्थान में विस्तार करेगी आम आदमी पार्टी’

‘सोशियल मीडिया पर मजबूती से उठायेगी जनता की आवाज़ – देवेन्द्र कुमार यादव’

जयपुर।आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में भी अपनी गतिविधियों को तेजी प्रदान करने जा रही है । इसको ले कर सोशियल मीडिया टीम का विस्तार करने की योजना है ।

आम आदमी पार्टी के सोशियल मीडिया कॉर्डिनेटर देवेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आज की तारीख में सोशियल मीडिया आम आदमी की आवाज़ को उठाने का सशक्त माध्यम है ।आम आदमी पार्टी शुरू से ही इस माध्यम का उपयोग करते हुए आम आदमी की आवाज़ को उठाती रही है ! राजस्थान में भी सोशियल मीडिया के माध्यम से आम जन की आवाज़ को और भी ज्यादा सशक्त तरीके से उठाने की तैयारी की जा रही है । इस हेतु पार्टी की सोशियल मीडिया टीम का विस्तार करते हुए पुनर्गठन किया जा रहा है ।

यादव ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, लचर क़ानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और चिकित्सा व्यवस्था को ले कर अनेक अभियान चलाये गए हैं । इन अभियानों को बड़ी संख्या में जनता का समर्थन मिला है साथ ही बड़ी संख्या में जनता पार्टी के साथ सोशियल मीडिया के माध्यम से जुडी है ।

पार्टी के सोशियल मीडिया कॉर्डिनेटर देवेन्द्र कुमार यादव के अनुसार नए साल में आम आदमी पार्टी नई सोशियल मीडिया टीम के साथ राजस्थान में जनता के सभी मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाने की तैयारी कर रही है ।

Exit mobile version