Site icon OmExpress

स्काउट गाइड ने पुष्कर घाटी में किया वृक्षारोपण

पुष्कर / अजमेर । ओम एक्सप्रेस- अनिल सर -राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल अजमेर के तत्वाधान में स्काउट गाइड ने शनिवार को शिविर केंद्र पुष्कर घाटी में सघन वृक्षारोपण किया! सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद जोशी ने पौधारोपण अभियान का शुभारंभ पीपल का पौधा लगाकर किया !इसके बाद नीम, बरगद, जामुन, आम ,अमरूद करें आदि कई पौधे लगाए गए! सभी पौधे लगभग 10 से12 फीट के थे! इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंगरिया खुर्द की गाइड बालिकाओं ने शिविर केंद्र पुष्कर घाटी पर गाइड कैप्टन रोशन दीप श्रीमाली सीओ गाईड ओम कुमारी चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता का कार्य भी किया एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंगरिया खुर्द की गाइड कैप्टन रोशन दीप श्रीमाली के नेतृत्व में 12 गाइड ने स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण कार्य किया! इस अवसर पर स्काउट गाइड के स्थानीय संघ सचिव राजेंद्र सारस्वत सीओ स्काउट मनमोहन स्वर्णकार उपस्थित थे।

सफाई कर्मचारियों को पिलाया काढ़ा
तीर्थ नगरी पुष्कर में शनिवार को नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों को आयुर्वेदिक विभाग की तरफ से काढ़ा पिलाया गया देश में बढ़ती कोरोना महामारी के चलते नगर पालिका में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारीयो को आयुर्वेदिक विभाग के चिकित्सक डॉ अंजू कटारे कलावती वर्मा प्रेमलता पारीक के नेतृत्व में पालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने सभी सफाई कर्मचारियों का काढा पिलाया तो आयुर्वेदिक दवाईया भी वितरण की गई इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि प्रतिपक्ष नेता ओमप्रकाश डोळ्या धीरज जादम और कालू दायमा सहित कई लोग मौजूद थे। पालिकाध्यक्ष कमल पाठक सहित सभी जनप्रतिनिधि ओर नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी काढा पिया।

Exit mobile version