Site icon OmExpress

स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर दिया नशे से दूर रहने का संदेश

झुंझनू, ,( दिनेश शर्मा “अधिकारी “)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुंनू के सचिव श्रीमती दीक्षा सूद द्वारा जे.के.मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुंनू में सेन्ट्रल सेक्टर स्कीम आॅफ अल्कोहोलिज्म सबेस्टेंस ड्रग एब्यूज एंड फाॅर सोशल डिफेंस सर्विस एवं नवचेेतना लाईफ स्कील एंड ड्रग एज्युकेशन माॅडयूल के संबंध जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सूद ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज हमारा समाज बहुत व्यस्तता के कारण एक अजनबी दौर से गुजर रहा है। माता-पिता अपने-अपने व्यवसाय में इतने व्यस्त है कि जो समय अपने बच्चों को देना चाहिए वह नहीं दे पा रहे हैं। इससे हमारी नौजवान पीढ़ी मानसिक तनाव एवं सही मार्गदर्शन के अभाव से मुख्य लक्ष्य से भटक रही है और क्षणिक आनन्द प्राप्ति के लिए मादक पदार्थों की तरफ आकर्षित हो रही है। यह एक सामाजिक विडम्बना है। नशे की रोकथाम की जिम्मेदारी माता-पिता, शिक्षक व हम सब की है हमें इस मुददे को संवेदनशीलता से संभालना है युवा वर्ग को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन करना होगा । कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओं बेटी पढाओं, नारी सुरक्षा, माननीय नालसा व रालसा द्वारा जारी विभिन्न स्कीमों व अन्य जनकल्याणकारी स्कीमों की भी जानकारी दी गयी।
अपने उद्बोधन के उपरान्त उपस्थितजनों को शराब व अन्य किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिजनों या परिचितों को भी शराब के नशे व अन्य मादक द्रव्यों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने तथा अपने स्कूल व आस-पास के सार्वजनिक स्थानों को शराब व अन्य द्रव्यों के संबंध में मुक्त करने और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई।
श्रीमती दीक्षा सूद ने शराब और मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले जानलेवा प्रभावों के बारे में लोगो को जागृत करने हेतु स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जा रही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Exit mobile version