Site icon OmExpress

स्कूल आफ एंटरप्रेन्योरशिप, बीएसडीयू की ओर से आनलाइन प्रतिस्पर्धा-2020 का आयोजन

• लाकडाउन के साथ रचनात्मकता की दस्तक

रिपोर्टर ओम एक्सप्रेस
जयपुर, 18 मई, :ग्लोबल फाउंडेशन फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल ऑफ बीएसडीयू और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) संयुक्त तौर पर एक ऑनलाइन प्रतियोगिता-2020 का आयोजन कर रहे हैं, जिसकी थीम है- ‘कोरोना- द अनसीन वॉर’। प्रतियोगिता 30 वर्ष से कम आयु के सभी राष्ट्रों के 12 वीं पास उत्साही नौजवानों के लिए खुली है।

यह प्रतियोगिता महामारी कोविड- 19 के खिलाफ ज्ञान का विस्तार करने का एक प्रयास है और इसे तीन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के साथ आयोजित किया जाएगा-
• लेखन करो ना
• पेंटिंग करो ना
• शॉर्ट फिल्म मेकिंग करो ना।

युवाओं को तीन गतिविधियों में से किसी भी एक में भाग लेने की अनुमति होगी। रचनात्मकता की इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपने विपुल लेखन कौशल, आर्टवर्क और अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने आप को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त कर पाएंगे।

अपने कौशल को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 05 जून है और विजेताओं की घोषणा 15 जून को की जाएगी। उन्हें अनेक आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता की पूरी जानकारी और इसकी पंजीकरण प्रक्रिया यहां देखी जा सकती है-

भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी (बीएसडीयू) के वाइस चांसलर प्रो अचिंत्य चैधरी कहते हैं, ‘‘संकट के वर्तमान दौर में हम विभिन्न समुदायों को डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे अपने कौशल का बेहतर तरीके से प्रदर्शन कर सकें।‘‘

स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स के प्रो डाॅ रवि गोयल ने कहा, ‘‘लॉकडाउन की इस दौर में हम चाहते हैं कि रंगों और कला की दुनिया को और आगे बढ़ाया जाए। इसी लिहाज से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हमारे भविष्य के योद्धाओं को इस महामारी से परे जाकर सफलता के लिए एक और अवसर मिलेगा।‘‘

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, राजस्थान स्टेट सेंटर के चेयरमैन इंजीनियर सज्जन सिंह यादव ने कहा, ‘‘हमें इस प्रतिस्पर्धा के आयोजन को लेकर बीएसडीयू के साथ साझेदारी करते हुए खुशी का अनुभव हो रहा है, क्योंकि हमें यकीन है कि इस तरह के आयोजन युवाओं के लिए बहुत सार्थक साबित होंगे।‘‘

भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी (बीएसडीयू) के बारे मेंः
2016 में स्थापित भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी (बीएसडीयू) भारत का पहला अनूठा कौशल विकास विश्वविद्यालय है, जिसे भारतीय युवाओं की प्रतिभाओं के विकास के लिए अवसर, स्थान और गुंजाइश बनाकर कौशल विकास के क्षेत्र में वैश्विक उत्कृष्टता पैदा करने की दृष्टि से उन्हें वैश्विक स्तर पर फिट बनाने के लिए कायम किया गया था। डॉ. राजेंद्र के जोशी और उनकी पत्नी श्रीमती उर्सुला जोशी के नेतृत्व और विचार प्रक्रिया के तहत नौकरी प्रशिक्षण और शिक्षा के लिए बीएसडीयू ने ‘स्विस-ड्यूल-सिस्टम’ स्विट्जरलैंड की तर्ज पर इसे स्थापित किया है। बीएसडीयू राजेंद्र उर्सुला जोशी चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत एक शिक्षा उपक्रम है और राजेंद्र और उर्सुला जोशी (आरयूजे) समूह ने इस विश्वविद्यालय को 2020 तक 36 कौशल स्कूलों को स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

विचार, कौशल विकास की स्विस प्रणाली को भारत में लाने का था, इस तरह भारत में आधुनिक कौशल विकास के जनक डॉ. राजेंद्र जोशी और उनकी पत्नी श्रीमती उर्सुला जोशी ने 2006 में स्विट्जरलैंड के विलेन में ’राजेंद्र एंड उर्सुला जोशी फाउंडेशन’ का गठन करते हुए इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया। बीएसडीयू का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली कौशल शिक्षा को बढ़ावा देना और सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा और स्नातक, स्नातकोत्तर, डॉक्टरेट और विभिन्न कौशल के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए पोस्ट-डॉक्टरेट की डिग्री देते देते हुए ज्ञान की उन्नति और प्रसार करना है।

Exit mobile version