आगरा – तहसील खेरागढ़ ब्लॉक के पू0 मा0 वि0 पहाड़ी कला कम्पोजिट 1-8 के प्रांगड़ में शनिवार को विद्यालय प्रबंधक समिति की बैठक एस एम सी के अध्यक्ष सुवेदार की अध्यक्षता में हुई। सचिव मोहम्मद अज़ीम व जय वीर सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य अजेंडा जूनियर स्कूल का आफिस व बरामदा बारिश हो जाने के कारण नमी से नींव धस जाना है। जिसमें यदि विद्यालय में छात्र छात्रा पढ़ने आ रहे होते तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत है कि कोविड 19 के चलते बच्चे विद्यालय में नही आ रहे हैं। विद्यालय का निर्माण वर्ष 2003-04 का है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व उच्च अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करा दिया है। और आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत पुर्ण कराने की बात कही। बैठक का समापन शांति पूर्ण ढंग से किया गया। बैठक में जयवीर सिंह , मोहम्मद अज़ीम लक्षमण सिंह, रवि कुमार, सुनील सिंह, नाहर सिंह, बिजेन्दर सिंह आदि मौजूद रहे।