Site icon OmExpress

स्कूल संचालकों ने सब रजिस्ट्रार से मिलकर ऑफलाइन रिपोर्ट जमा कराने की मांग की

बीकानेर।स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में सब रजिस्टार सहकारी समितियों से मिलकर सहकार विभाग द्वारा जारी निर्देश की और ध्यान आकर्षित किया। जिसमें विभाग ने कहा है कि 15 फरवरी 2021 तक सभी ऑडिट आवंटन, निर्वाचन, वार्षिक रिपोर्ट, संशोधन आदि ऑनलाइन जमा करवा दें। निर्धारित तिथि तक यह कार्रवाई नहीं की तो पेनल्टी देनी पड़ेगी। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने करोना काल के कारण आ रही कठिनाइयों का हवाला देते हुए मांग की कि एक बार ऑफलाइन दस्तावेज स्वीकार कर लिए जाएं। अगले बरस से ऑनलाइन जमा करवा दें। इस पर सब रजिस्टार ने बताया कि यह काम मेरे क्षेत्राधिकार से बाहर का है। ज्ञापन रजिस्ट्रार जयपुर को भेजकर दिशा निर्देश लेने की बात कही प्रतिनिधिमंडल में मनीष शर्मा हसन अली महावीर जैन आदि शामिल रहे।

Exit mobile version