Site icon OmExpress

स्टार दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी ने किया अलविदा

नई दिल्‍ली: बंगाली सिनेमा की कुछ बेहतरीन फिल्मों के स्टार दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया है। वह 85 वर्ष के थे। चटर्जी पिछले महीने कोरोना संक्रमित हुए थे और लंबे समय से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

बेले व्यू क्लिनिक की तरफ से एक आधिकारिक बयान के बाद बताया गया कि हम भारी मन से घोषणा करते हैं कि सौमित्र चट्टोपाध्याय ने आज (15 नवंबर 2020) रात 12-15 बजे बेले व्यू क्लिनिक में अंतिम सांस ली।”

सौमित्र चटर्जी को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के एक दिन बाद 6 अक्टूबर को कोलकाता के बेले व्यू क्लिनिक अस्पताल ले जाया गया। उस समय उनकी हालत स्थिर बताई गई थी।

Exit mobile version