Site icon OmExpress

स्टार हेल्थ ने राजस्थान में अब तक 51.50 लाख से ज़्यादा लोगों की मदद के लिए 1,370 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का भुगतान किया

भारत की प्रमुख स्‍टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NSE: STARHEALTH, BSE: 543412) ने अपने 20 साल पूरे होने पर राजस्थान में सेहत की सुरक्षा को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी ने शुरुआत से अब तक राजस्थान में 2,77,800 से ज्यादा दावों के तहत 1,370 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है और 51.50 लाख से ज्यादा लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस दिया है। यह राज्‍य में लोगों एवं परिवारों के लिए इसकी लगातार बढ़ रही उपस्थिति एवं सहयोग को दिखाता है।

 

राजस्थान ने हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज बढ़ाने में बड़ी तरक्की की है। एनएफएचएस-5 रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 87.8% परिवारों में कम से कम एक सदस्य हेल्थ इंश्योरेंस या फाइनेंसिंग स्कीम के तहत कवर था, जो एनएफएचएस -4 में सिर्फ 18.7% था। फिर भी, इलाज का खर्च चिंता का विषय है, क्योंकि 2021-22 में कुल स्वास्थ्य खर्च का 37.1% हिस्सा लोगों को अपनी जेब से देना पड़ा। इससे साफ है कि परिवारों को मेडिकल खर्चों से बचाने के लिए एक अच्छे हेल्थ इंश्योरेंस की बहुत जरूरत है।

 

राजस्थान में स्टार हेल्थ का काम तेजी से बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 240 करोड़ रुपये के 43,000 से ज्यादा क्लेम पास किए और 5 लाख से अधिक लोगों को हेल्‍थ इंश्योरेंस दिया। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी को 87 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीडब्ल्यूपी मिला, 37,000 से अधिक पॉलिसियां जारी हुईं, 1 लाख से ज्यादा लोगों को कवर मिला और 68 करोड़ रुपये के 14,300 से अधिक क्लेम पास किए गए।

 

राजस्थान में बढ़ता दायरा

राजस्थान के शहरों से लेकर नए बाजारों तक स्टार हेल्थ की पहुंच लगातार बढ़ रही है। राज्य के 27 जिलों में कंपनी का नेटवर्क फैला है, जिसमें 40 से ज्यादा शाखाएं, 4 ग्रामीण बीमा केंद्र और 20,680 से अधिक एडवाइजर्स शामिल हैं। इस मजबूत नेटवर्क की मदद से कंपनी राजस्थान के कोने-कोने तक हेल्थ इंश्योरेंस और ग्राहक सेवा आसानी से पहुंचा रही है।

 

अपने 20 साल के इस सफर में स्टार हेल्थ पारंपरिक बीमा से आगे बढ़कर अपनी भूमिका का विस्तार भी कर रही है। इनमें ‘टॉक टू स्टार’ जैसी सेवा शामिल है, जिसके जरिए ग्राहक ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं, साथ ही घर पर इलाज (होम हेल्थकेयर) और पहले से तय अस्पताल भर्ती के लिए मार्गदर्शन पा सकते हैं।

 

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के बिजनेस हेड, श्री विजय अरोड़ा ने कहा, “राजस्थान ने हेल्थ इंश्योरेंस की जागरूकता और कवरेज में काफी तरक्की की है, और हमारी यात्रा भी इसका प्रमाण है। शुरुआत से अब तक 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा के 2,77,800 से अधिक क्लेम पास करके हमने खुद देखा है कि परिवारों के लिए समय पर आर्थिक सुरक्षा कितनी जरूरी होती है। भारत में 20 साल पूरे होने पर हमारा ध्यान हेल्थ इंश्योरेंस को हर किसी तक पहुंचाने और ग्राहकों को सही समय पर डॉक्टर की सलाह, डिजिटल परामर्श और घर के पास इलाज की सुविधा देने पर है। हम पूरे राजस्थान में ग्राहकों के भरोसेमंद हेल्थ पार्टनर बने रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

बीमा से आगे: इलाज तक आसान पहुंच

‘टॉक टू स्टार’ के जरिए ग्राहक डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं और सही इलाज की सलाह पा सकते हैं, जिसमें घर पर इलाज और पहले से तय अस्पताल में भर्ती होना शामिल है। यह सुविधा स्टार हेल्थ ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच 7200 222 333 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।

 

स्टार हेल्थ की होम हेल्थकेयर सेवा के तहत योग्य पॉलिसीधारक उन बीमारियों का चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त इलाज कैशलेस व्यवस्था के ज़रिए घर पर ही करा सकते हैं, जिन्हें अस्पताल के बाहर सुरक्षित रूप से संभाला जा सकता है। 300 शहरों में उपलब्ध इस सेवा ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में लगभग 50,000 परामर्श दिए, और इस दौरान इसके इस्तेमाल में सालाना आधार पर करीब 600% की बढ़ोतरी देखी गई।

 

तकनीक से क्लेम पाना हुआ और तेज़

तकनीक के इस्तेमाल से ग्राहकों का अनुभव लगातार तेज़ और आसान हो रहा है। स्टार हेल्थ ने तकनीक को बेहतर बनाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे अब करीब 90% प्रस्ताव डिजिटली प्रोसेस होते हैं।

 

कंपनी ने आम कैशलेस क्लेम को जल्दी पास करने के लिए एआई से संचालित प्रोसेसिंग को सक्षम किया है, और फिलहाल लगभग 20% कैशलेस क्लेम एआई के ज़रिए प्रोसेस हो रहे हैं। देश भर में 92% कैशलेस क्लेम 3 घंटे से भी कम समय में पास कर दिए जाते हैं, जबकि स्टार हेल्थ हर दिन 10,000 से ज्यादा क्लेम प्रोसेस करती है।

 

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत के रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस मार्केट में करीब 29% हिस्सेदारी के साथ, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस सुरक्षा को डिजिटल और घर पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर एक भरोसेमंद हेल्थ पार्टनर के रूप में खुद को मजबूत कर रही है।

 

राजस्‍थान में स्‍टार हेल्‍थ – प्रमुख आंकड़े

अवधि चुकाए गए दावे चुकाई गई राशि कवर किए गए लोग
शुरुआत से 2,77,805 1,373 करोड़ रुपये 51,51,797
वित्‍त वर्ष 26 43,088 240 करोड़ रुपये 5,13,585
वित्‍त वर्ष 27 की पहली तिमाही 14,387 68 करोड़ रुपये 1,03,251
Exit mobile version