Site icon OmExpress

स्टेट गैस संचालक मण्डल में दो नए सदस्य जुड़े

जयपुर,(दिनेश”अधिकारी”)। राजस्थान स्टेट गैस के संचालक मंडल में दो और नए सदस्य होंगे। एसीएस माइंस, पेट्रोलियम व चेयरमेन राजस्थान स्टेट गैस डाॅ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्थान स्टेट गैस की शुक्रवार को खनिज भवन में आयोजित संचालक मण्डल की वर्चुअल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया।

चेयरमेन राजस्थान गैस डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान स्टेट गैस राज्य सरकार व गैल गैस की 50-50 प्रतिशत भागीदारी का संयुक्त वेंचर उपक्रम है। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार की और से एमडी राजस्थान स्टेट माइंस एवं मिनरल को संचालक मण्डल का सदस्य बनाया गया हैं वहीं संचालक मण्डल में एक सदस्य गैल गैस का प्रतिनिधि होगा। संचालक मण्डल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब आरएसजीएल नीमराणा व कूकस में टोरेंट गैस के साथ मिलकर काम करेगी। प्रबंध निदेशक मोहन सिंह ने बताया कि राजस्थान स्टेट गैस के संचालक मंडल में इस समय चार सदस्य है जिनमें दो राज्य सरकार के व दो गैल गैस के प्रतिनिधि है। कोटा में पाइपलाईन से घरेलू गैस वितरण के लिए 7 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं और नए स्टेशनों की स्थापना का काम प्र्रगति पर है। इसके साथ ही कोटा में घरेलू गैस कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। बैठक में सचिव वित टी रविकांत, गैल गैस प्रतिनिधि सीजीएम कपिल जैन, आरएसजीएल के शैलेष सुनागर, दीप्तांशु पारीक, गगनदीप राजोरिया और रवि अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया।

Exit mobile version