Site icon OmExpress

स्टेट जीएसटी विभाग ने बियर फैक्ट्री में रिवर्स आईटीसी के मामले में 78 लाख का जुर्माना वसूला

गुरुग्राम, हरियाणा। (दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। अलवर के स्टेट जीएसटी की टीम ने भिवाड़ी के चोपनकी में एक बियर फैक्ट्री में सर्वे की कार्रवाई की गई. इस दौरान रिवर्स आईटीसी क्लैम का मामला सामने आया. जिसके बाद कंपनी ने जुर्माने के रूप में तुरंत 78 लाख 50 हजार रुपए की राशि जमा कराई.।

अलवर. के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में चोपनकी में स्थित मोहौउ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी पर शुक्रवार को स्टेट जीएसटी टीम ने सर्वे की कार्रवाई की । इस दौरान रिवर्स आईटीसी क्लेम का मामला सामने आया. दअरसल, बियर वैट में शामिल है क्योंकि बीयर पैक प्रोडक्ट है लेकिन कंपनी की तरफ से जीएसटी आईटीसी क्लेम लिया जा रहा था।

भिवाड़ी के बियर फैक्ट्री में रिवर्स आईटीसी का मामला ऐसे में शुरुआती जांच पड़ताल में कंपनी पर लाखों की पेनाल्टी लगाई गई. जिसके बाद कंपनी ने जुर्माने के रूप में तुरंत 78 लाख 50 हजार रुपए की राशि जमा कराई. सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों ने कहा की कंपनी की तरफ से आईजीएसटी, सीजीएसटी और एसजीएसटी का पैसा जमा कराया गया. कंपनी की ओर से मोहौउ नाम से बियर बनाई जाती है. यह इंटरनेशनल ब्रांड है। विभाग के अधिकारी लगातार जांच पड़ताल कर रहे हैं. वहीं जुर्माना व टैक्स की राशि बढ़ सकती है. शुरुआती जांच पड़ताल के बाद कंपनी की तरफ से 78 लाख रुपए से ज्यादा की राशि तुरंत जमा की गई है. अलवर जिले में 20 हजार से अधिक छोटी बड़ी सभी तरह की औद्योगिक इकाइयां हैं. हर माह प्रदेश सरकार को इनसे 150 करोड़ रुपए का टैक्स मिलता है.

Exit mobile version