Site icon OmExpress

स्नेहाशीष सक्सेस पाॅइन्ट से पार्षद प्रतीक स्वामी हुए सम्मानित

शैक्षणिक संस्थान के पटवारी बैच में अध्ययनरत थे प्रतीक
बीकानेर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने
वाली शैक्षणिक संस्थान स्नेहाशीष सक्सेस पाॅइन्ट ने अपनी संस्था में
अध्ययनरत रह चुके नगर निगम के नवनिर्वाचित युवा पार्षद प्रतीक स्वामी को
पुष्पों की माला पहना कर सम्मानित किया । इस मौके पर स्वामी ने संस्था
निदेशक विनय थानवी और सुरेन्द्र सोलंकी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सोलंकी ने बताया कि प्रतीक स्वामी की सफलता स्वस्थ
राजनीति में युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणास्पद बने। सम्मान समारोह के दौरान
रामजी, तरूण, राजेश्वरी, मोनिका, सरोज, रामकिशोर, अजीज खान,
कैलाश,रेवन्तराम, भवानीशंकर, मुकेश, जनार्द्धन, व नंदकिशोर सहित पटवारी
बैच के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Exit mobile version