Site icon OmExpress

स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया संविधान दिवस

बीकानेर, अर्जुन सेना ने भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष पर अम्बेडकर सर्किल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर संविधान दिवस मनाया इस अवसर पर सेनाध्यक्ष सुरेन्द्र हटीला के नेतृत्व में अर्जुन सेना की टीम ने डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर सर्किल परिसर पर साफ सफाई करके बाबा साहब द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण किया। इस अवसर पर नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान में जय नारायण हटीला पवन हटीला शिव जनागल दिनेश जनागल संजय दीपक धर्मचंद पवन सहित अर्जुन सेना के अन्य कार्यकताओं ने सहयोग प्रदान किया

Exit mobile version