Site icon OmExpress

स्वच्छ और सुंदर मोकामा नगर परिषद क्षेत्र का संकल्प

पटना । अनमोल कुमार
इन दिनों मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में मोकामा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है यह जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि संबोधित नामक संस्था नगर परिषद से सभी वार्डों में साफ सफाई का काम जोरों पर कर रही है उन्होंने बताया कि मोकामा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सपना साकार करना है ।श्री कुमार ने कहा कि सभी वार्डों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें सफाई संबंधी समस्या एवं निराकरण के लिए विचार लिया जाएगा और सहयोग का आदान-प्रदान होगा ।उन्होंने कहा कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में सभी वार्ड के वार्ड पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के पदाधिकारी शामिल रहेंगे । स्वच्छता संबंधी मासिक बुलेटिन भी जारी किया जाएगा । नगर परिषद क्षेत्र में आम लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं प्रचार प्रसार सघन स्तर पर चलाया जाएगा।

नगर परिषद के सभापति राजबल्लव सिंह ने बताया कि साफ सफाई कचरा प्रबंधन नालों की सफाई और स्वच्छता के लिए एक सर्वेक्षण दल भी बनाया गया है जो प्रत्येक वार्ड में साफ सफाई के कामों का निरीक्षण कर उसका मूल्यांकन करती है और उसका प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करती है ।
संबोधित के सचिव जय कुमार सोनी ने बताया कि मोकामा नगर परिषद को स्वच्छता रैकिंग में अब्बल बनाने के लिए हमारी संस्था कृत संकल्पित है । प्रत्येक वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ सार्वजनिक स्थलों की सफाई पूरे जोर-शोर से की जा रही है l संस्था का नारा है स्वच्छ मोकामा स्वस्थ मोकामा स्वच्छंद मोकामा ।

Exit mobile version