

• स्वच्छता की जागरुकता से व्यवहार में बदलाव लाना है:- अमरावतराजसमन्द।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्थल कुंभलगढ़ दुर्ग पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 150 किलो प्लस्टिक एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तांतरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़ ने अभियान की प्रशंसा करते हुए स्वच्छ कुम्भलगढ़ हरित कुम्भलगढ़ अभियान चलाकर किले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी से सहयोग के लिए अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन राजस्थान जयपुर पवन अमरावत ने कहा कि जनभागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम देश के समस्त जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर उनके व्यवहार में बदलाव लाना है। इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े सभी युवा मंडल अपने गांव में जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वेस्ट प्लास्टिक एवं कचरा संग्रहण करने का कार्य कर रहे हैं। अति विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी भगवान सिंह कुभावत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता अपनाकर अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाना होगा। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है। प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व विरासत कुंभलगढ़ दुर्ग पर सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें वेस्ट प्लास्टिक एवं कचरे का संग्रहण किया जाएगा। जिससे दुर्ग स्वच्छ एवं सुंदर दिखे दुर्ग में आने वाले पर्यटकों में सकारात्मक संदेश जाएं। इस अवसर पर गवार गांव सरपंच बिशन सिंह राणावत, विजेश शर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीलेश पालीवाल, गोपाराम भील, सीताराम अहीर, भरत पालीवाल, श्यामलाल, राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर गाडरी, 50 से अधिक नेहरू युवा केन्द्र के ग्रामीण युवा मंडल सदस्य, कुम्भलगढ़ महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वयंसेवक, पंचायती राज विभाग के सदस्य, पंचायत सहायक, पुरातत्व विभाग, होटल एसोसिएशन के सदस्य व क्लब महिंद्रा संस्थान आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था ग्राम पंचायत गवार सरपंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुबेर सिंह सौलंकी ने किया। आयोजन का आभार लेखा एवं कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने किया।

विश्व विरासत कुम्भलगढ़ दुर्ग पर केंद्र द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत कार्यक्रम में 70 से अधिक युवाओं को दुर्ग परिसर में प्लास्टिक एकत्रित करते हुए देख के दक्षिण भारत के पर्यटक कैलाश नाथ व उनके परिवार ने उत्सुकता के साथ युवाओं से आयोजन का उद्देश्य ओर जानकारी लेकर आयोजन का हिस्सा बने व प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र में जाकर सार्वजनिक स्थलों की सफाई का प्रण किया व युवाओं के लिए आइसक्रीम की व्यवस्था करी।

