मुंगेर ,अनमोल कुमार ।

इस साल आज़ादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गिय श्री अयोध्या प्रसाद को याद करते हुए उनके पोते हीरो राजन कुमार ने उनकी पुण्यतिथि का अयोजन दिनांक 15/10/2021 को राजवीर हाउस,शादीपुर,मुंगेर सुबह 10 बजे से शुरू कर उपस्थित लोगो को देशभक्ति की कहानी सुनाई। चूंकि खुद राजन कुमार अयोध्या प्रसाद के पौत्र हैं। इसलिए उनसे प्रेरणा लेकर ही वह इतना सोशल वर्क कर पाते हैं।

शुरू से ही राजन कुमार की यह सोच रही है कि नेशन कम्स फर्स्ट। देश सर्वोपरि है।
महात्मा गांधी ने जब अगस्त क्रांति शुरू की थी तो उनके आव्हान पर कई क्रांतिकारियों ने इसमे हिस्सा लिया। राजन कुमार के दादा अयोध्या प्रसाद भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद गए। उन्होंने परिवार से दूर होकर देश की आजादी में हिस्सा लिया। उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। आज इतने वर्षों बाद उनकी यादों को ताजा करते हुए राजन कुमार ने यह सिद्ध कर दिया है कि अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनकी शान में शहर में रथयात्रा निकलवा दिया। इससे शहरवासियों में खुशी की लहर है और लोग चाहते हैं कि और भी स्वतंत्रता सेनानियों को लोग जाने। मुंगेर की धरती पर राजन कुमार ने एक अहम पहल कर दी है। राजन कुमार ने कहा कि आजादी के लिए जिस तरह हमारे दादा जी ने कुर्बानी दी है उसकी इज्जत हमसबको रखनी है। जितना हो सकेगा हम मुंगेर और देश के लिए करेंगे।राजन कुमार के इस पहल की प्रशंसा उपस्थित सभी गण्यमान्य लोगो ने की। सीनियर अधिवक्ता चंद्रभानु साहु ने स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के नेक कार्य की तारीफ करते हुए बिहार सरकार से उनके नाम पर शादीपुर के एक रोड का नाम अयोध्या प्रसाद सिंह मार्ग करने की मांग की है जिसे उपस्थित लोगो ने समर्थन दिया जिसमे डॉक्टर संजीव कुमार,श्री राजेश कुशवाहा,अधिवक्ता राजीव रंजन,जर्नलिस्ट लालमोहन जी,रंजन शर्मा,लोक गायक परमानंद परोपकारी,राजेश वर्मा,राजीव , रोहित कुमार,विश्वजीत गुप्ता, अजय कुमार,रेशमी कुमारी,रेखा कुमार आदी।