Site icon OmExpress

स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल निदेशक से मिला

बीकानेर /स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ राजस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल संभाग अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में निदेशक माध्यमिक शिक्षा हिमांशु गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित पड़े मान्यता, क्रमोन्ति के प्रकरणों का निस्तारण करने, निशुल्क पढ़ाया जाए बच्चों की फीस का भुगतान भौतिक सत्यापन दोनों द्वारा सत्यापित फीस के अनुसार करने, यूनिट कॉस्ट शिक्षा सत्र 2015 -16 के अनुसार रखने, आरटीई का भुगतान टाइम फ्रेम के अनुसार करने, पूर्व में दी गई मान्यता के मामले भू

। रुपान्तर में छूट देने, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में निजी स्कूलों के शिक्षकों को वीक्षक लगाने, निःशुल्क पढाये गए बालकों की फीस का पूर्न भरण शीघ्र करवाने, आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। निदेशक महोदय ने गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया, प्रतिनिधिमंडल में हीरालाल मेघवाल शिवकरण कडवासरा कैलाश तरड, रामेश्वर राहड प्रेमरतन तरड, डॉक्टर दिलीप शर्मा, असगर अली आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version