Site icon OmExpress

स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ राजस्थान की बीकानेर मे हुई बैठक

स्वयं सेवी शिक्षण संस्था संघ राजस्थान के बीकानेर जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक अध्यक्षो व सचिवो की बैठक संगठन के धोबी धोरा स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष कोडाराम भादू की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरटीई के बकाया भुगतान, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर प्रपत्र ख व ग तथा स्थाई मान्यता से संबंधित लंबित प्रकरण, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति, सामूहिक रूप से अदवार्षिक वार्षिक परीक्षा के कक्षा 1 से 8 तक प्रश्नपत्र तैयार करवाने, ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिले की सभी निजी स्कूलों में जाकर स्कूल संचालकों से संपर्क करेगा।

व उनकी समस्याएं जानेगा। स्कूल संचालकों के सामने आ रही समस्याओं का ज्ञापन तैयार करेगा। जो विभाग और सरकार को समाधान हेतु भेजा जाएगा। बैठक में निजी विद्यालय संचालकों की सुविधा के लिए संगठन के वरिष्ठ अनुभवी संचालकों की अगुवाई में कई कमेटियों का गठन किया गया। जिसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित मामले, आरटीई से संबंधित मामले, खेलकूद, मान्यता, छात्रवृत्ति, सामान्य प्रशासन आदि विष्यों के नियम कायदों आदेशों का अध्ययन कर स्कूल संचालकों के सामने आ रही कठिनाइयों में मार्गदर्शन करने हेतु अलग-अलग कमेटियां गठित की गई।

कमेटियां निजी स्कूल संचालकों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगी।बैठक में लुणकनसर ब्लॉक अध्यक्ष श्योप्रकाश जाखड़, नोखा के नरेंद्र सिंह राठौड़, बज्जू के शंकर लाल वर्मा, छतरगढ़ के श्योपतराम जाखड़, डूंगरगढ़ के ओमप्रकाश भाकर, कोलायत के देदाराम गोदारा बीकानेर शहर से अमजद अब्बासी बीकानेर देहात से हसन अली, मनीष शर्मा मदन गोपाल कस्वां, केलाश तर्ड, विनोद बिश्नोई, मालाराम खिलेरी, विक्रम सिंह राठौड़, रामकिशन धतरवाल, अशोक सिंह राठौड़, लालचंद सारस्वत, भंवर भादू आदि संगठन के प्रतिनिधि संचालकों ने भाग लिया। संगठन के मिडिया प्रभारी शेलेश भादानी ने आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version