Site icon OmExpress

स्वर्गीय रघुवंश सिंह और रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की

पटना , अनमोल कुमार
बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ट्विटर के माध्यम से और पत्र लिखकर समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग की है

उन्होंने कहा कि समाजवादी नेता रघुवंश सिंह द्वारा समाज के लिए अनेकों कार्य किया गया जो अविस्मरणीय है दूसरी ओर सामाजिक न्याय के पक्षधर गरीबों और शोषित के नेता रामविलास पासवान की अहम भूमिका सामाजिक न्याय के क्षेत्र में रही है इसलिए इन दोनों की प्रतिमा लगवाने का काम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी करें ।

Exit mobile version