Site icon OmExpress

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन मानो देश ने अपना सबसे अनमोल रत्न खो दिया

जिसकी भरपाई सदियों तक संभव नहीं, एक ऐसी शख्सियत जिसके सामने प्रधानमंत्री का पद भी छोटे नजर आते हैं

पटना l अनमोल कुमार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से पूरे राष्ट्र एवं बिहार राज्य शोकाकुल है कल मां सरस्वती का पूजन और आज मां सरस्वती की विदाई ऐसा प्रतीत होता है मानो मां सरस्वती अपनी पुत्री स्वर कोकिला को भी साथ ले गई सभी कलाकार साहित्यकार कवि लेखक राजनीतिज्ञ शिक्षाविद और विद्वान शोक में डूबे हुए हैं इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट से संबद्ध बिहार प्रेस मेंस यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एवं आईएफडब्ल्यू जी के राष्ट्रीय सचिव वरिष्ठ पत्रकार एसएन श्याम प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार प्रदेश महासचिव सुधांशु कुमार सतीश प्रदेश सचिव प्रभात कुमार एवं रवि शंकर शर्मा राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनमोल कुमार ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारत के इतिहास के पन्नों पर संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है ।
मांझी ने कहा की लता मंगेशकर जी के निधन की खबर से पूरा देश में शोक की लहर है हमें विश्वास नहीं होता कि वह आज हम सब को छोड़कर चली गई । उनके निधन से मानो देश ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया, जिसकी भरपाई सदियों तक संभव नहीं। उन्हें हमारी नमन श्रद्धांजलि।
भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर बिहार सरकार में मंत्री व हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉक्टर संतोष कुमार सुमन, पूर्व मंत्री डॉ० अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, विधायिका ज्योति मांझी, विधायक प्रफुल्ल मांझी, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि हम नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की l

Exit mobile version