Site icon OmExpress

स्वाधीनता दिवस समारोह का महाअभ्यास गुरूवार को

बीकानेर,12 अगस्त । अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच. गौरी ने बताया कि गुरूवार को सुबह 8.30 बजे राजकीय करणी सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का महा अभ्यास किया किया जायेगा। इस दौरान 15 अगस्त को होने वाले सभी कार्यक्रमों की रिहर्सल की जायेगी।
महिला सम्मान समारोह-उन्होंने बताया कि अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत रवीन्द्र रंगमंच पर सुबह 10 बजे ’महिला सम्मान’ समारोह का आयोजन किया जाएगा।

जनसुनवाई-गौरी ने बताया कि गुरूवार को दोपहर 12.00 बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में होगी, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

Exit mobile version